रायबरेली-शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पांच बीघे गेहूं की फसल जलकर हुई खाक
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के कस्बा अंतर्गत बछरावा महाराजगंज मार्ग पर पहुरावा नहर कोठी बाईपास के किनारे ट्रांसफार्मर से शॉर्ट सर्किट होने की वजह से आग लग गई। जिससे लगभग 5 बीघे फसल जलकर खाक हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको बताते चले कि उक्त खेतों के पास मौजूद ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट हो गया। जिसके कारण सूखी गेहूं की फसल में आग लग गई, देखते ही देखते आग ने अपना विकराल रूप धारण करते हुए कई किसानों के खेतों को अपनी चपेट में ले लिया और सूचना पर स्थानीय लोगों का मजमा भी देखने को मिला। किसानों के द्वारा फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, लेकिन फायर ब्रिगेड के देरी से पहुंचने के कारण पूरी पांच बीघे की फसल राख में तब्दील हो गई। जहां एक ओर बेमौसम बारिश किसानों के लिए आफत बनी हुई है, वहीं दूसरी ओर इस आग ने किसानों की कई महीनों की मेहनत पर पानी फेर कर रख दिया है।

rexpress 