रायबरेली;रामपुर गहिरखेत के ग्राम प्रधान ने ग्राम पंचायत में धन का दुरुपयोग का आरोप आखिर कौन् है चंद्रा इंटरप्राइजेज के नाम पर हुआ सबसे ज्यादा भुकतान?

रायबरेली;रामपुर गहिरखेत के ग्राम प्रधान ने ग्राम पंचायत में धन का दुरुपयोग का आरोप आखिर कौन् है चंद्रा इंटरप्राइजेज के नाम पर हुआ सबसे ज्यादा भुकतान?

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824

रायबरेली – विकास कार्यों में ग्राम प्रधान की मनमानी, फर्जी भुगतान का आरोप
रायबरेली के डलमऊ ब्लॉक अंतर्गत रामपुर गहिरखेत ग्राम पंचायत में विकास कार्यों को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। गांव के ग्राम प्रधान पर पंचायत निधि के दुरुपयोग के गंभीर आरोप लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि विकास कार्यों के नाम पर सरकारी धन का मनमाने तरीके से इस्तेमाल किया गया है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि “चंद्रा इंटरप्राइजेज” नामक फर्म के नाम पर सबसे अधिक भुगतान किया गया है, जबकि जमीनी स्तर पर कई कार्य अधूरे हैं या किए ही नहीं गए। इससे पूरे मामले में फर्जी भुगतान की आशंका गहराती जा रही है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, पंचायत में कराए गए कार्यों की गुणवत्ता भी बेहद खराब है और कई जगहों पर सिर्फ कागजों में ही विकास दिखाया गया है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
ग्राम प्रधान पर ग्रामीणों नर गंभीर आरोप लगाए है और कहा है कि है फर्जी भुगतान कराये गए ज्यादा तर एक फर्म के नाम ज्यादा पेमेंट होने का आरोप लगाया है