रायबरेली-आखिर कौन है डलमऊ ब्लॉक में तैनात सेक्रेटरी संजय साहू ग्राम पंचायत का मामला हुआ उजागर
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली-डलमऊ ब्लॉक में तैनात सेक्रेटरी पर गंभीर आरोप ग्राम पंचायत में फर्जीवाड़े के आरोप
रायबरेली जनपद के डलमऊ ब्लॉक में तैनात ग्राम पंचायत सेक्रेटरी संजय साहू पर गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। आरोप है कि ग्राम पंचायत में विकास कार्यों के नाम पर बड़े स्तर पर खेल किया गया है, जिसमें फर्जी बिल और वाउचर के जरिए सरकारी धन के दुरुपयोग की बात सामने आ रही है सूत्रों के अनुसार, संबंधित ग्राम पंचायत में कागजों पर विकास कार्य दिखाकर लाखों रुपये का भुगतान निकाला गया, जबकि जमीनी स्तर पर कार्य अधूरे या न के बराबर पाए गए। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क, नाली, सफाई और अन्य विकास कार्य केवल फाइलों तक सीमित रहे, जिससे क्षेत्र में भारी नाराजगी है बताया जा रहा है कि कई योजनाओं में बिना काम कराए ही भुगतान दिखाया गया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि सचिव और कुछ जिम्मेदार लोगों की मिलीभगत से यह पूरा खेल किया गया। ग्रामीणों ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है वहीं, इस पूरे मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों तक पहुंचने के बाद जांच की तैयारी की जा रही है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई तय मानी जा रही है। गौरतलब है कि इससे पहले भी जिले में ग्राम पंचायत स्तर पर फर्जी बिल-वाउचर के जरिए सरकारी धन का दुरुपयोग का मामलम आते रहे हैं, जिससे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होते रहे हैं।

rexpress 