रायबरेली-दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में दो भाई गंभीर घायल, हालत नाजुक
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ -प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार की दोपहर 4:00 बजे के करीब खैरहनी गांव के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत में दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहाँ हालत नाजुक होने के कारण दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। विदित हो कि रायबरेली के रहने वाले तौफीक अहमद तथा तौसीफ अहमद पुत्र गण शफीक घरों में कांच का शीशा लगाने का काम करते हैं। यह दोनों मोटरसाइकिल से बछरावां किसी काम के सिलसिले में आ रहे थे, जैसे ही वह खैरहनी के पास पहुंचे तभी सामने से आ रहा एक मोटरसाइकिल सवार उनकी मोटरसाइकिल से टकरा गया। इस हादसे में दोनों भाइयों को गंभीर चोटें आ गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उन्हें घायलावस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया गया।जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

rexpress 