रायबरेली-आबकारी विभाग की लापरवाही से बढ़ी दुकानदारों की मनमानी,नियमों की खुलेआम उड़ाई जा रही धज्जियां
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली: आबकारी विभाग की लापरवाही से बढ़ी दुकानदारों की मनमानी
रायबरेली जिले में आबकारी विभाग की लापरवाही का फायदा उठाते हुए शराब दुकानदारों की मनमानी लगातार बढ़ती जा रही है। खासकर डलमऊ रेलवे क्षेत्र स्थित देशी शराब ठेका पर नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि देशी शराब की दुकानें निर्धारित समय से पहले ही खोल दी जाती हैं, जिससे क्षेत्र में अव्यवस्था और असुरक्षा का माहौल बन रहा है। नियमों के अनुसार तय समय से पहले दुकान खोलना पूरी तरह प्रतिबंधित है, इसके बावजूद लगातार इसका उल्लंघन किया जा रहा है।
सबसे बड़ी बात यह है कि आबकारी विभाग इस पूरे मामले से अवगत होने के बावजूद अनजान बना हुआ है। विभाग की इस चुप्पी ने लोगों में नाराजगी और आक्रोश को और बढ़ा दिया है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
इस पूरे मामले में प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। जिम्मेदार अधिकारियों की चुप्पी अब बड़ी चिंता का विषय बन गई है। अगर जल्द ही इस पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो हालात और बिगड़ सकते हैं।
फिलहाल देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कब तक कार्रवाई करता है।

rexpress 