रायबरेली-परिजनों की घोर लापरवाही का दिखा नजारा, घटना तीसरी आंख में हुई कैद

रायबरेली-परिजनों की घोर लापरवाही का दिखा नजारा, घटना तीसरी आंख में हुई कैद

-:विज्ञापन:-

 

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत आए दिन हाईवे मार्ग पर दुर्घटनाओं का सिलसिला लगातार देखा जा सकता है। लेकिन इन दुर्घटनाओं के बीच एक अलग प्रकार का मामला तब देखने को मिला जब हाईवे मार्ग किनारे दूसरी तरफ मासूम को छोड़कर कुछ सामान लेने गए एक परिजन की घोर लापरवाही सामने आई है। जिस घटना का वीडियो तीसरी आंख में कैद हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको बताते चलें कि उक्त घटना लखनऊ प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित चुरूवा मंदिर के निकट की है। जब मंदिर की तरफ बाइक से उतरे एक परिजन के द्वारा हाईवे मार्ग किनारे अपनी बाइक खड़ी कर अपने मासूम बच्चे को वहीं छोड़ दिया गया और वह परिजन हाईवे मार्ग के दूसरी तरफ कुछ सामान लेने के लिए चला गया, तभी अचानक वह मासूम बच्चा अपने परिजन की ओर हाईवे मार्ग को पार करते समय दौड़ने लगा, लेकिन गनीमत यह रही की उस समय हाईवे मार्ग पर कोई वाहन नहीं आया, नहीं तो एक बड़ी दुर्घटना घट सकती थी। उक्त घटनाक्रम का यह पूरा नजारा मंदिर परिसर में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद होकर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों की मानी जाए तो उनका कहना है कि ईश्वर की बहुत बड़ी कृपा रही कि उक्त समय कोई भी वाहन हाईवे मार्ग पर नहीं था, नहीं तो एक बड़ी दुर्घटना घट सकती थी। वही लोगों का यह भी कहना है इसमें कहीं न कहीं उक्त परिजन की घोर लापरवाही है।