रायबरेली-डीएम की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

रायबरेली-डीएम की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824

सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था हेतु दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश


रायबरेली। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जनपद में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा यातायात को अधिक सुरक्षित एवं सुगम बनाए जाने के संबंध में विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने राजमार्गों पर अवैध रूप से बनाए गए कटों को बंद कराने, राष्ट्रीय राजमार्गों पर नियमित एवं प्रभावी पेट्रोलिंग सुनिश्चित करने, पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित करने तथा सड़क सुरक्षा से संबंधित प्रवर्तन कार्यवाहियों को और अधिक सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, इंटीग्रेटेड रोड एक्सीडेंट डेटाबेस (IRAD) में विभिन्न विभागों द्वारा सड़क दुर्घटनाओं से संबंधित आंकड़ों को समयबद्ध रूप से अद्यतन किए जाने पर विशेष बल दिया गया। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जनपद के प्रमुख चौराहों को यातायात की दृष्टि से अधिक सुरक्षित एवं सुगम बनाया जाए तथा सड़कों पर किए गए अतिक्रमणों को प्राथमिकता के आधार पर हटाया जाए। साथ ही, चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स के सुधार एवं निवारण कार्यों की भी समीक्षा की गई। बैठक में पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर पेट्रोलिंग व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बिना फिटनेस के कोई भी स्कूल वाहन संचालित न हो। यदि कोई वाहन बिना फिटनेस के संचालित पाया जाए तो उसके विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने गुड सेमेरिटन योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश देते हुए कहा कि सड़क दुर्घटना में घायलों की सहायता करने वाले व्यक्तियों को प्रोत्साहित किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि जनपद में किसी भी प्रकार का अवैध वाहन स्टैंड संचालित न होने पाए। इस संबंध में संबंधित अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि वर्तमान में जनपद में कोई भी अवैध स्टैंड संचालित नहीं है।बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सहदेव मिश्र, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी महिपाल सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन उमेश चंद कटियार, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरविंद कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।