रायबरेली-संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला नवयुवक का शव ! मचा कोहराम
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
शिवगढ़ रायबरेली। संदिग्ध परिस्थितियों में नवयुवक का शव फंदे से लटकता मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई, जिसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना थाना क्षेत्र के नगर पंचायत अन्तर्गत वार्ड नम्बर 11 पार्वती खेड़ा की है। जहां के रहने वाले 20 वर्षीय नीरज कुमार पुत्र दुर्गा प्रसाद का शव मृतक के घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर स्थित बाग में छोहरिया के पेड़ से लटकता मिला, जिसकी सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच पड़ताल शुरु कर दी है। मृतक के छोटे भाई नितिन कुमार ने बताया कि सोमवार को प्रातः 9 से उसका भाई नीरज गायब था। काफी खोजबीन करने के पश्चात दोपहर के बाद घर के सामने कुछ दूरी पर स्थित बाग में गमछे के सहारे छोहरिया के पेड़ से उसके भाई का शव लटकता मिला। जिसके बाद परिजनों ने शव को फंदे से उतार कर घर पहुंचाया और मामले की सूचना पुलिस को दी। युवक की मौत से उसकी मां रामदुलारी, पिता दुर्गा प्रसाद, पत्नी शिवरानी, बड़े भाई अयोध्या प्रसाद, गया प्रसाद, राजकुमार तथा छोटे भाई नितिन का रो-रोकर बुरा हाल है। शिवगढ़ थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है, पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा।

rexpress 