रायबरेली-बाबा धाम के लिए ऊंचाहार से कांवड़ियों का जत्था हुआ रवाना,,,

रायबरेली-बाबा धाम के लिए ऊंचाहार से कांवड़ियों का जत्था हुआ रवाना,,,

-:विज्ञापन:-



 रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार-रायबरेली। प्रति वर्ष की भांति ऊंचाहार के कबीर चौराहा से श्रद्धालु कांवड़ लेकर निकल गए गए हैं। बाबा बैजनाथ धाम की कांवड़ यात्रा, जो कि श्रावण मास जुलाई-अगस्त में होती है। 
मंगलवार की रात ऊंचाहार से नन्दी बाबा कांवड़िया संघ द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबा बैजनाथ धाम जाने के लिए श्रद्धालुओं के लिए बस की व्यवस्था की। जिसमें चार दर्जन से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रतिभाग किया है। यह यात्रा रात करीब दस बजे प्रारम्भ हुई। इससे पूर्व सभी श्रद्धालुओं को एक एक थैला, अंगवस्त्र भेंट किया गया और उन्हें ठंडा, कोल्ड ड्रिंक्स लड्डू, समेत अन्य नाश्ता कराया गया। 
यह यात्रा क्षेत्र के कबीर चौराहा से शुरू होती है इसके बाद कांवड़िए सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर 100 किलोमीटर से अधिक पैदल चलकर देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुंचते हैं और भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं।
 ऊंचाहार से भक्त कांवड़ यात्रा में शामिल होने के लिए सुल्तानगंज जाते हैं, जहां से वे गंगाजल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए पैदल यात्रा शुरू करते हैं। 
यह यात्रा लगभग 100 किलोमीटर से अधिक की होती है और इसमें 3 से 5 दिन लग सकते हैं। 
कांवड़िए देवघर पहुंचकर बाबा बैद्यनाथ मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं। यह यात्रा तकरीबन 5– 6 दिन की होती है। नन्दी बाबा कांवड़िया संघ के प्रमुख कुल्लू शुल्क ने बताया कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबा बैद्यनाथ जाने के लिए श्रद्धालुओं के लिए बस का प्रबन्ध किया गया है। सभी श्रद्धालुओं को झोला और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया है। 
बाबा बैजनाथ यात्रा में, क्षेत्र के किसुनी सराएं मजरे गोकना निवासी संजय कुमार शुक्ल, राजू सिंह,नन्हे विश्वकर्मा, संजय माफिया, राकेश मौर्या, ममता देवी, सुमन, नीतू, भारत, शिवा गुप्ता वंश गोपाल साहू समेत दर्जनों श्रद्धालु शामिल रहे