रायबरेली:एनटीपीसी ऊंचाहार में ग्रामीण खेल प्रतियोगिता सम्पन्न,,,,,,,,

रायबरेली:एनटीपीसी ऊंचाहार में ग्रामीण खेल प्रतियोगिता सम्पन्न,,,,,,,,

-:विज्ञापन:-



    रिपोर्ट-सागर तिवारी




ऊंचाहार-रायबरेली: ग्रामीण खेल प्रतियोगिता सम्पन्न हुई जिसका उद्घाटन व शुभारंभ परियोजना प्रमुख बिस्व मोहन सिंह तथा प्रियदर्शिनी महिला क्लब की अध्यक्षा रश्मि देबाता ने मशाल जलाकर किया। अतिथियों ने सभी खिलाड़ियों को टोपी पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया । मुख्य अतिथि श्री सिंह ने खेल शपथ दिलाकर खिलाड़ियों से अपील किया कि हार जीत से परे  खेल भावना से खेलें तथा भाईचारा बनाए रखें। श्री सिंह ने कहा कि जीवन में कैरियर के लिए जितना पढ़ाई जरूरी है उतना ही स्वास्थ्य के लिए खेल , इसलिए सभी खिलाड़ी इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करें। नैगम सामाजिक दायित्व के तहत एनटीपीसी द्वारा आयोजित इस खेल कुंभ में आसपास के पंद्रह गांवों के तेरह सेकंडरी तथा हायर सेकेंडरी स्कूलों के लगभग एक सौ पचास खिलाड़ियों ने भाग लिया तथा एनटीपीसी द्वारा अवसर दिए जाने पर खुशी जाहिर की। खेल कुंभ में सौ मीटर, दो सौ मीटर, चार सौ मीटर रेस, रिले रेस, लंबी कूद, डिस्कस थ्रो सहित कई प्रतियोगिताएं संपन्न हुई। समारोह में महाप्रबंधक आशुतोष बिस्वास, दिलीप कुमार साहू, मानव संसाधन प्रमुख पंकज कुमार, प्रीति सिन्हा, कई विभागाध्यक्ष, डी सी सीआईएसएफ अजय त्रिपाठी, प्रियदर्शिनी महिला क्लब की उपाध्यक्ष झूमिता बिस्वास, यूनियन एवं एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं महासचिव सहित प्रधानगण एवं प्रधान प्रतिनिधि रंजीत सिंह, जितेंद्र सिंह की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। सभी खिलाड़ियों को एनटीपीसी द्वारा पुरस्कृत किया गया । कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ प्रबंधक ( सी एस आर)स्नेहा त्रिपाठी ने किया।