अभी जारी रहेगा सर्दी का सितम, पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद बढ़ेगी ठिठुरन

अभी जारी रहेगा सर्दी का सितम, पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद बढ़ेगी ठिठुरन

-:विज्ञापन:-

पहाड़ों बर्फबारी के आसार। बर्फीली हवाओं से ठिठुरन बढ़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को बादलों का आना-जाना लगा रहेगा। यदि आज पहाड़ों पर बर्फबारी होती है, तो आने वाले समय में उत्तर प्रदेश में गलन बढ़ेगी। शनिवार से उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी के आसार बन रहे हैं।

उत्तर प्रदेश में अगले पांच दिनों तक बादल छाए रहेंगे। बर्फीली हवाओं और कोहरे का प्रकोप देखने को मिलेगा। बुधवार को हल्की धूप के साथ सर्द हवाएं चलती रहीं। गुरुवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम आठ डिग्री रहने का अनुमान है।

उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी के आसार

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार से उत्तराखंड में बारिश व बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते 23 दिसंबर से मौसम का मिजाज बदल सकता है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के चोटियों पर बर्फबारी और निचले इलाकों में बूंदाबांदी की संभावना है। इससे उत्तर भारत में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। जिससे ठिठुरन बढ़ेगी।