रायबरेली-पूरे ताले मजरे दौतरा गांव में 60 वर्षीय महिला को सांप ने काटा

रायबरेली-पूरे ताले मजरे दौतरा गांव में 60 वर्षीय महिला को सांप ने काटा

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-अभय प्रताप सिंह 

कंडे में काम करते समय सर्प ने काटा हुई मौत, पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम

रायबरेली-चंदापुर- थाना क्षेत्र के पूरे ताले मजरे  जनई गांव में आज सुबह एक 60 वर्षीय महिला की सांप के काटने से मौत हो गई। घटना सुबह करीब 6 बजे हुई जब महिला कंडे के पास काम कर रही थी।
मृतक की पहचान मोहन देई पत्नी संतलाल के रूप में हुई है। उन्हें कंडे में काम करते समय सांप ने काट लिया, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
सूचना मिलने पर चंदापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।