रायबरेली-खेलते समय चारा मशीन में कटा मासूम बालिका का अंगूठा, हुई लहूलुहान
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत गजियापुर मजरे शेखपुर समोधा गांव में शनिवार की शाम तकरीबन 6:00 बजे के आसपास घर में खेलते समय एक मासूम बालिका का अंगूठा चारा मशीन में कट गया। जिससे वह लहूलुहान हो गई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल मासूम बालिका अर्पिता पुत्री अजीत उम्र 6 वर्ष निवासी छीटखेड़ा, जो की गजियापुर गाँव में अपने मामा के घर पर रहती है। वह शनिवार की देर शाम चारा मशीन के पास खेल रही थी, तभी अचानक उसके दाहिने हाथ का अंगूठा चारा मशीन से कट गया। जिससे वह लहूलुहान हो गई। आसपास मौजूद परिजनों के द्वारा तत्काल एंबुलेंस की सहायता से घायल मासूम बालिका को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक के द्वारा प्राथमिक उपचार करने के पश्चात उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

rexpress 