रायबरेली सपा के प्रवक्ता मनोनीत हुए मो.मुशीर
रिपोर्ट - केशवानंद शुक्ला
मो - 7309336397
रायबरेली: समाजवादी पार्टी का पक्ष मीडिया के समक्ष रखने हेतु समाजवादी पार्टी के जिला सचिव मो.मुशीर को समाजवादी पार्टी रायबरेली का जिला प्रवक्ता नामित किया गया है उपरोक्त जानकारी पार्टी के जिला अध्यक्ष इ.वीरेंद्र यादव ने दिया।पार्टी प्रवक्ता मनोनीत होने पर पार्टी के वरिष्ठ नेता नैय्यर इस्लाम,चौ.सुरेश कुमार निर्मल,जिला उपाध्यक्ष मुनेश्वर पासी,महासचिव मो.अरशद ख़ान,नगर अध्यक्ष मो.इजहार,छात्र सभा के ज़िलाध्यक्ष शुभम लोहिया,अरुण प्रताप यादव,शिवनारायण सोनकर,अजय यादव आदि ने बधाई दिया है।

rexpress 