रायबरेली-पत्रकार की की बेटी ने जिले में लहराया परचम,पिता का बढ़ाया मान
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली- डलमऊ, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 23 अप्रैल 2026 को शाम 4 बजे हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर घोषित कर दिए। इस वर्ष यूपी बोर्ड हाईस्कूल (10वीं) का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 90.42 रहा। हाईस्कूल टॉपर्स की सूची में सीतापुर की कशिश वर्मा ने 97.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया।
इसी क्रम में गुरुवार को घोषित हुए परिणामों में डलमऊ क्षेत्र की प्रतिभाशाली छात्रा उम्मे हबीबा ने इंटरमीडिएट परीक्षा में 91.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर रायबरेली जनपद में छठवां स्थान हासिल किया और अपने परिवार व क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया। वह डलमऊ कस्बे के एक विद्यालय की छात्रा हैं।
उम्मे हबीबा, जो क्षेत्र के पत्रकार मेराज अली की पुत्री हैं, ने अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास को दिया। उन्होंने बताया कि वह प्रतिदिन 6 से 7 घंटे पढ़ाई करती थीं। उनका लक्ष्य आगे चलकर आईएएस बनकर देश सेवा करना है।
बेटी की इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है। पिता मेराज अली और माता फराह खान ने बेटी का मुंह मीठा कराकर उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि उम्मे हबीबा ने अपनी लगन और मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है और वे उसके सपनों को साकार करने में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे।
उम्मे हबीबा की इस सफलता पर उनके घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है, वहीं पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।

rexpress 