रायबरेली-अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराया, हालत गंभीर
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
हरचंदपुर रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत डिडौली नैया पुल के पास बुधवार की दोपहर लगभग 12 बजे के आसपास एक बाइक सवार अज्ञात वाहन की टक्कर से अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल पहुँचाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल बाइक सवार राजकुमार पुत्र रमेश निवासी ग्राम उम्मेद खेड़ा हिलौली जनपद उन्नाव अपनी ससुराल विशुनपुर थाना बछरावां आया हुआ था। बुधवार दोपहर वह वहां से किसी काम से रायबरेली अपनी मोटर साइकिल से जा रहा था। वह जैसे ही डिडौली पुल के पास पहुंचा, तभी किसी अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से उसकी मोटर साइकिल अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद राहगीरों ने पुलिस और एम्बुलेंस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस से घायल को इलाज हेतु जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस के द्वारा घायल युवक के मोबाइल से उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।

rexpress 