रायबरेली-वायरल हुआ महराजगंज का 'देशी वाटर पार्क: लेकिन जरा संभलकर,यहाँ स्नान करना साबित हो सकता है जानलेवा
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
महराजगंज रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के कुबना के पास बना एक देशी वाटर पार्क इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय होने के साथ-साथ बेहद खतरनाक साबित हो रहा है। यहाँ रोजाना सैकड़ों युवा अपनी जान जोखिम में डालकर खतरनाक तरीके से स्नान करने का आनंद ले रहे हैं। हाल ही में गुल्लूपुर सई नदी में नहाते समय डूबने से एक युवक की मौत हो चुकी है, जिसके बाद पुलिस लगातार लोगों से ऐसी खतरनाक जगहों पर न नहाने की अपील कर रही है। इसके बावजूद युवा अपनी सुरक्षा को ताक पर रखकर यहाँ पहुँच रहे हैं।

rexpress 