रायबरेली-भारतीय मज़दूर संघ, जिला इकाई रायबरेली का जिला सम्मेलन सम्पन्न
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली। भारतीय मज़दूर संघ, जिला इकाई रायबरेली का जिला सम्मेलन जिला सहकारी बैंक के सभागार में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष राकेश सिंह, प्रदेश मंत्री राय प्रदीप चंद्र प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उमाशंकर जी सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर जिला संरक्षक नागेश सिंह, संरक्षक रामकुमार तिवारी एवं श्री आरडी . सिंह का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। साथ ही आशा संगिनी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती उषा जी, ग्रामीण बैंक के राष्ट्रीय सचिव धीरेन्द्र प्रताप सिंह एवं रोडवेज़ से राकेश तिवारी जी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
सम्मेलन में जनपद के विभिन्न विभागों—ग्रामीण बैंक, आईटीआई, रेलवे, रेल कोच फैक्ट्री, आंगनबाड़ी, एनएचएम, डाक विभाग, एनटीपीसी आदि—के सैकड़ों कर्मचारी एवं संगठन पदाधिकारी भारी संख्या में शामिल हुए, जिससे कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं उत्साहपूर्ण रहा।
सम्मेलन के दौरान भारतीय मज़दूर संघ के गौरवशाली इतिहास, श्रमिक हितों के लिए उसके संघर्ष एवं संगठन की विचारधारा पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय मज़दूर संघ सदैव राष्ट्रहित, श्रमिक कल्याण एवं सामाजिक समरसता के लिए प्रतिबद्ध रहा है।
जिला सम्मेलन के माध्यम से नई जिला कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। जिसमें—
अध्यक्ष: चंद्रमोहन सिंह
जिला महामंत्री: धर्मेन्द्र तिवारी
कोषाध्यक्ष: उमाशंकर
कार्यकारी अध्यक्ष/उपाध्यक्ष: सुधीर सिंह
उपाध्यक्ष: श्री जी तीन सिंह, श्रीमती हेमलता साहू, श्रीमती संतोष कुमारी
मंत्री: संदीप मिश्रा, श्री अंकित कुमार
संगठन मंत्री: धर्मेन्द्र सिंह चौहान
प्रचार मंत्री: दिनेश सिंह
कार्यालय मंत्री: रवि रावत
नई कार्यकारिणी ने सभी पदाधिकारियों एवं उपस्थित साथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए श्रमिक हितों की रक्षा एवं संगठन को सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
निर्णय लिया गया कि सभी संबद्ध संगठनों के राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारी विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे, तथा जनपद की सभी इकाइयों के अध्यक्ष एवं महामंत्री पदेन सदस्य के रूप में कार्य करेंगे।
अंत में सभी उपस्थित साथियों ने संगठन की मजबूती एवं श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा हेतु एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

rexpress 