रायबरेली: शिवगढ़ की वरुना इंडेन गैस एजेंसी में धांधली का वीडियो वायरल, ग्राहकों से वसूली का आरोप

रायबरेली: शिवगढ़ की वरुना इंडेन गैस एजेंसी में धांधली का वीडियो वायरल, ग्राहकों से वसूली का आरोप

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


रायबरेली जिले के शिवगढ़ क्षेत्र में स्थित वरुना इंडेन गैस एजेंसी एक बार फिर विवादों में घिर गई है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो में एजेंसी पर उपभोक्ताओं से तय कीमत से अधिक रुपये वसूलने के गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि जहां घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत लगभग 950 रुपये है, वहीं ग्राहकों से 1200 रुपये तक वसूले जा रहे हैं। इस कथित ओवरचार्जिंग से नाराज ग्राहकों ने मौके पर ही वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में एजेंसी का एक कर्मचारी नजर आ रहा है, जिसकी जेब में 20 से अधिक उपभोक्ताओं की पासबुक दिखाई दे रही हैं। इसे लेकर भी सवाल उठ रहे हैं कि आखिर एक ही कर्मचारी के पास इतनी बड़ी संख्या में पासबुक क्यों हैं और क्या इनके माध्यम से किसी तरह की अनियमितता की जा रही है।
ग्राहकों का आरोप है कि गैस वितरण में मनमानी की जा रही है और खुलेआम अवैध वसूली हो रही है। वहीं, इस पूरे मामले के सामने आने के बाद संबंधित विभाग और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
फिलहाल, वीडियो के वायरल होने के बाद प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।