रायबरेली पुलिस ने 24 घंटे में चैन स्नैचिंग का खुलासा, एक नाबालिग समेत दो गिरफ्तार
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली-जनपद में महिला से हुई चैन स्नैचिंग की घटना का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है।
मामला मिलएरिया थाना क्षेत्र का है, जहां स्कूटी सवार दो युवकों ने एक महिला की सोने की चैन छीनकर फरार हो गए थे। घटना के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली और आरोपियों की पहचान की।
पहचान के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्कूटी और छीनी गई सोने की चैन भी बरामद कर ली है।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

rexpress 