तीन दिनों से रात्रि में दिख रही रहस्यमयी रोशनी, ग्रामीणों ने बताया ‘नागमणि’ होने की आशंका, घटना बनी चर्चा का विषय

तीन दिनों से रात्रि में दिख रही रहस्यमयी रोशनी, ग्रामीणों ने बताया ‘नागमणि’ होने की आशंका, घटना बनी चर्चा का विषय

-:विज्ञापन:-

 

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

बछरावा रायबरेली। 31 मार्च मंगलवार रात्रि 8:00 बजे एक बार फिर थाना क्षेत्र के पश्चिम गांव लोगों का जमावड़ा लगा गया और चर्चाओं का दौर शुरू हुआ। विदित हो कि उक्त गाँव के निकट बांदा बहराइच राजमार्ग किनारे बीते तीन दिनों से रात में खेतों की ओर एक अजीब रोशनी दिखाई देने का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ग्रामीण रोशनी को “नागमणि” बताते हुए चर्चा करते हुए सुनाई दे रहे हैं। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि अंधेरे में एक स्थान पर तेज चमकती हुई रोशनी नजर आ रही है। मौके पर मौजूद लोग आपस में बातचीत करते हुए कह रहे हैं कि यह रोशनी काफी देर से दिखाई दे रही है और जैसे ही कोई व्यक्ति उसके नजदीक जाने की कोशिश करता है, रोशनी अचानक बंद हो जाती है। दूर हटने पर फिर से रोशनी दिखाई देने लगती है। वीडियो में कुछ ग्रामीण इसे चमत्कारी घटना बताते हुए “नागमणि” होने की संभावना जता रहे हैं, जबकि अन्य लोग इसे किसी प्राकृतिक या अन्य कारण से उत्पन्न रोशनी मान रहे हैं। घटना की सूचना आसपास के गांवों में फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए, जिससे क्षेत्र में कौतूहल और चर्चा का माहौल बन गया। गौरव , निजाम , मुन्ना , अफरोज , नवीन , अनिल , सुनील समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि उक्त घटना स्थल पश्चिम गांव स्थित पेट्रोल पंप के सामने में बांदा बहराइच हाईवे के किनारे तकरीबन सौ मीटर की दूरी पर स्थित है। जहां एक विद्युत पोल भी लगा हुआ है। उक्त रोशनी जमीन से निकलती प्रतीत होती है। बीते तीन दिनों से लगभग साढ़े सात बजे से आठ बजे के बीच निकलती है। जब भी रोशनी उत्पन्न होती है, तकरीबन 30 सेकंड से 45 सेकंड तक चमकती रहती है। घटना को लेकर क्षेत्र में तमाम तरह की चर्चाएं चल रही है। फिलहाल इस रहस्यमयी रोशनी के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन द्वारा जांच कराए जाने से ही सच्चाई सामने आ सकेगी।