रायबरेली-गैर समुदाय के युवक पर युवती से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस जाँच पड़ताल में जुटी

रायबरेली-गैर समुदाय के युवक पर युवती से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस जाँच पड़ताल में जुटी

-:विज्ञापन:-

 

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली एक युवती के साथ पड़ोस के ही एक युवक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पीड़िता ने साहस दिखाते हुए आरोपित का विरोध किया, जिसके बाद वह मौके से फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने आरोप लगाया है कि उसके पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने उसे अकेला पाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि आरोपित कई दिनों से उस पर नजर बनाए हुए था। सुबह से वह बार-बार उसे घूर रहा था। जब उसके माता-पिता खेत चले गये तो वह घर में घुस आया। घर के अंदर अचानक उसे देखकर युवती हक्का-बक्का रह गई। परंतु जब तक वह चीख पुकार मचाती तब तक आरोपित ने उसका मुंह दबा दिया। फिर कमरे में खींच ले गया। जहां उसके साथ जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। दुष्कर्म के बाद जब वह उसके चंगुल से छूटी , तो उसने दोबारा उसको पकड़ने का प्रयास किया। इस दौरान युवती ने हिम्मत दिखाते हुए रसोईघर में रखा चाकू उठा लिया और आरोपित को ललकारते हुए उसकी ओर दौड़ी, जिससे घबराकर युवक मौके से भाग निकला। घटना के बाद पीड़िता ने परिजनों को पूरी जानकारी दी, जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। इस बाबत क्षेत्राधिकारी महाराजगंज प्रदीप कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी प्राप्त हुई है, मामले के आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और पुलिस के द्वारा आगे की विधिक कार्यवाही भी की जा रही है।