रायबरेली-ग्राम विकास और युवा नेतृत्व की सशक्त आवाज अखिलेश प्रधान बने प्रदेश सचिव/प्रवक्ता

रायबरेली-ग्राम विकास और युवा नेतृत्व की सशक्त आवाज अखिलेश प्रधान बने प्रदेश सचिव/प्रवक्ता

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


जनपद रायबरेली की ग्राम पंचायत मुस्तफाबाद बेलहनी के ग्राम प्रधान अखिलेश यादव को ग्रामीण सत्ता पंचायतीराज संगठन,उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव/प्रवक्ता पद पर मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन संगठन के संस्थापक एवं प्रदेश अध्यक्ष विवेक चंद्र अवस्थी द्वारा संगठन की कार्यकारिणी के निर्णय के अनुसार किया गया। अखिलेश यादव को पंचायत प्रतिनिधित्व, ग्राम समाज सेवा और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उनके सक्रिय योगदान एवं प्रभावी नेतृत्व क्षमता को देखते हुए प्रदान किया गया है।ग्राम प्रधान अखिलेश यादव ने इस अवसर पर संगठन के संस्थापक एवं प्रदेश अध्यक्ष विवेक चंद्र अवस्थी तथा संगठन के समस्त पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह दायित्व उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है।वे पंचायत प्रतिनिधियों की आवाज को और अधिक मजबूत करने तथा ग्रामीण विकास के कार्यों को नई दिशा देने के लिये पूरी निष्ठा से कार्य करते रहेंगे।