रायबरेली-बस स्टॉप के पास बस चालकों की मनमानी से लगा जाम, फंसी एम्बुलेंस 112 पुलिस ने हटवाया जाम
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
बछरावा रायबरेली। बस चालकों के द्वारा बेतरतीप ढंग से बसों को स्टाफ से बाहर निकलते समय लंबा जाम लगने से एंबुलेंस सहित कई वाहनो का लंबा जाम लग गया जिसे 112 पुलिस ने तत्काल हटवाया है। सोमवार की शाम बछरावां कस्बा अंतर्गत बस स्टॉप चौराहे के पास बस स्टॉप से हाईवे मार्ग पर निकलते समय लगातार जाम की स्थिति बनी रहती है। इसी बीच लगे हुए जाम के बीच में एक एंबुलेंस आकर फस जाती है। जिसे निकालने में कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा था। तभी गुजर रही 112 पुलिस का वाहन जो अपने किसी इवेंट पर जा रहा था। एंबुलेंस फंसे होने की जानकारी होते ही फौरन कड़ी मशक्कत करते हुए लंबे जाम को हटवाया, तब जाकर एंबुलेंस निकल पाई। कस्बे वासियों ने बताया कि बछरावां कस्बे के अंदर वाहनों का लंबा जाम की स्थिति लगातार बनी रहती है। परंतु चौराहे पर बैठे सुरक्षाकर्मी एवं ट्रैफिक पुलिस हाथ पैर हाथ रख कर बैठी रहती है।

rexpress 