रायबरेली-नाबालिक के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
बछरावा रायबरेली। नाबालिक के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त को पुलिस ने घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 6 मई बुधवार दोपहर 3 बजे बछरावां पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपित अभियुक्त को दुष्कर्म की संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए जेल भेजने की कार्यवाही की गई है। थाना क्षेत्र के एक गांव में गाय चराने गई 12 वर्षीय नाबालिक बालिका की एक गाय चरते-चरते क्षेत्र के नहर के किनारे गांव में पहुंच गई। जब उसे वहां पर वह ढूंढने पर पहुंची तो वहां पर मौजूद एक व्यक्ति ने उसे दबोच लिया और उसको झाड़ियां में ले जाकर दुराचार किया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अभियुक्त श्रवण कुमार पुत्र अमर सिंह निवासी कूटी मोहल्ला बछरावां को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

rexpress 