रायबरेली मूसलाधार बारिश ने किसानों के अरमानों पर फेरा पानी, गेहूं की मडाई का कार्य हुआ ठप्प

रायबरेली मूसलाधार बारिश ने किसानों के अरमानों पर फेरा पानी, गेहूं की मडाई का कार्य हुआ ठप्प

-:विज्ञापन:-

 

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावां रायबरेली। शनिवार की शाम 5:30 बजे के करीब अचानक अंधेरा छा गया। दिन में ही लोगों को रात का एहसास होने लगा। थोड़ी ही देर बाद तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। बीच-बीच में आकाशीय बिजली भी कड़कती रही । इस बारिश ने किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया है। मडाई का कार्य भी पूरी तरह ठप्प हो गया है। शनिवार को हुई बारिश से किसानों में मायूसी छा गई। गेहूं की मड़ाई का कार्य तेजी से चल रहा था और इस बारिश से पूरी तरह ठप्प हो गया है। क्षेत्र के किसान रवि, रामदीन, परीदीन, शीतला प्रसाद, अलोपी दास, राम सुमिरन, गोपीनाथ ने बताया कि इस बरसात ने कमर तोड़कर ही रख दी है। वैसे भी कई बार पहले हो चुकी बारिश से गेहूं का दाना पूरी तरीके से नहीं पक पाया था और अब जब गेहूं की फसल पूरी तरह तैयार हो गई थी, तो इस बारिश ने कमर तोड़कर ही रख दी है। बारिश से तिलहन ,आलू, लहसुन की भी फसलों को नुकसान होगा। मूसलाधार बारिश से दिन में ही बाजारों की रौनक गायब हो गई। बाजारों से खरीरदार गायब हो गए और सन्नाटा छा गया।