रायबरेली-बच्चों ने सेवानिवृत्त हुई अपनी प्रधानाध्यापिका को दी भावभीनी विदाई

रायबरेली-बच्चों ने सेवानिवृत्त हुई अपनी प्रधानाध्यापिका को दी भावभीनी विदाई

-:विज्ञापन:-

 

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावां रायबरेली। विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत राजामऊ गांव में स्थित कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय राजामऊ की प्रधानाध्यापिका गायत्री देवी को विद्यालय के बच्चों के द्वारा  भावभीनी विदाई दी गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको बताते चले कि गायत्री देवी उक्त विद्यालय की प्रधानाचार्या के पद पर नियुक्त थी और बुधवार को वह अपने विद्यालय से सेवानिवृत हुई, इसके पश्चात उनके विद्यालय के बच्चों के द्वारा उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। बच्चों के द्वारा उनका माल्यार्पण किया गया और उनके ऊपर पुष्प वर्षा कर उन्हें विद्यालय प्रांगण से विदाई दी गई। इस अवसर पर गायत्री देवी के साथ-साथ उनका स्टाफ एवं उनके बच्चे भी भावुक नजर आए।