रायबरेली – महिला की खुलेआम दबंगई, सरेराह ऑटो चालक की पिटाई का वीडियो वायरल
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली जिले में एक महिला की दबंगई का मामला सामने आया है, जहां उसने सरेराह एक ऑटो चालक को चप्पलों से पीट दिया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है।
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिला बीच सड़क पर ऑटो चालक को पकड़कर घसीटते हुए चप्पलों से लगातार मार रही है। मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ तमाशबीन बनी रही, जबकि किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
बताया जा रहा है कि यह घटना मिल एरिया थाना क्षेत्र के सारस चौराहे की है। हैरानी की बात यह रही कि घटना के दौरान मुख्य चौराहे पर कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं दिखा, जिससे महिला का हौसला और बढ़ गया।
घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल इस घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं और लोग कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।

rexpress 