रायबरेली-बहन के घर आया युवक छत का छज्जा तोड़ते समय हुआ दुर्घटना का शिकार, हालत गंभीर

रायबरेली-बहन के घर आया युवक छत का छज्जा तोड़ते समय हुआ दुर्घटना का शिकार, हालत गंभीर

-:विज्ञापन:-

 

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावा रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत कसरावां गांव में बहन के घर आया एक युवक बहन के घर में छत का छज्जा तोड़ते समय दुर्घटना का शिकार हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको बताते चले कि घायल युवक रोहित पुत्र मोलहे उम्र 20 वर्ष निवासी छतौनी थाना नगराम जनपद लखनऊ, स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत कसरावा गांव में अपनी बहन की ससुराल आया हुआ था और रविवार को वह अपनी बहन के घर में मौजूद पुरानी छत का छज्जा तोड़ते समय दुर्घटना का शिकार होकर छत के मलबे में नीचे दब गया। वही मलबे में दबे होने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों के द्वारा तत्काल रेस्क्यू कर उक्त घायल युवक रोहित को मलबे से बाहर निकाल कर इलाज के लिए निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक के द्वारा गंभीर हालत में उसका प्राथमिक उपचार कर उसे उच्च उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।