रायबरेली-विद्युत पोल से निकली चिंगारी गेहूं की फसल में लगी आग, समय रहते ग्रामीणों ने पाया आग पर काबू

रायबरेली-विद्युत पोल से निकली चिंगारी गेहूं की फसल में लगी आग, समय रहते ग्रामीणों ने पाया आग पर काबू

-:विज्ञापन:-

 

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावा रायबरेली। एक तरफ किसान अन्नदाता पर मौसम का कहर देखने को मिल रहा है तो वही विद्युत विभाग लापरवाही का भी कहर देखने को मिला, जहां पोल से निकली चिंगारी ने गेहूं की फसल को जलाकर खाक कर दिया। रविवार की शाम 6:00 बजे के आसपास विकासखंड क्षेत्र की ग्राम सभा थुलेड़ी में गेहूं की खड़ी फसल के बीच में हाई टेंशन लाइन का लगे हुए पोल जिसके तार से निकली चिंगारी से गेहूं की फसल अचानक जलने लगी। गनीमत रही आसपास भारी संख्या में किसान मौजूद थे, जिन्होंने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया गया। फिलहाल खेत का कुछ हिस्सा जलकर खाक हो गया है। ग्रामीणों ने इस घटना के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर बनाकर वायरल किया है, जिसमें आरोप विद्युत विभाग की लापरवाही का लगाया जा रहा है। उक्त वीडियो में बताया गया है, कि जहां एक तरफ मौसम का कहर देखा जा रहा है, तो वहीं विद्युत विभाग की लापरवाही का भी कहर लगातार देखा जा रहा है। यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो कई बीघे गेहूं की फसल जलकर खाक हो जाती।