रायबरेली-देर रात रेलवे महाप्रबंधक ने बछरावां रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण, लोकार्पण शीघ्र
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
बछरावां रायबरेली। बीते मंगलवार की देर रात रेलवे महाप्रबंधक राजेश कुमार पांडे ने मंडल रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा व अन्य अधिकारियों के साथ बछरावां रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। विदित हो कि बछरावां रेलवे स्टेशन का स्वरूप बदलने की कगार पर है। वर्ष 2023 में इस स्टेशन को अमृत भारत योजना में शामिल किया गया था। जिसके तहत करीब 7 करोड रुपए की धनराशि स्वीकृत की गई। यहां पर रेलवे महाप्रबंधक ने मंगलवार को मंडल के अधिकारियों की मौजूदगी में निरीक्षण किया। स्टेशन के मुख्य बिल्डिंग का नवीनीकरण कर उसे आधुनिक रूप दिया गया है। प्लेटफार्म पर नया शेड तैयार किया गया है। मुख्य रेलवे स्टेशन गेट का भी पुनर्निर्माण किया गया है। वर्तमान में निर्माण कार्य पूरा हो चुका और केवल कुछ जगह पर पेंटिंग व फिनिशिंग का कार्य शेष है। सहायक मंडल अभियंता (गति शक्ति) मनीष कुमार का कहना है कि 20 अप्रैल के बाद स्टेशन का उद्घाटन किया जाएगा। इसको लेकर मंगलवार को स्टेशन का स्थलीय निरीक्षण रेलवे महाप्रबंधक राजेश कुमार पांडे व मंडल रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा ने अन्य अधिकारियों के साथ किया। इस दौरान वह रेलवे स्टेशन पर करीब 5 मिनट रुकने के बाद आगे की ओर रवाना हो गए।

rexpress 