रायबरेली के जिला महिला अस्पताल में खून जांच के नाम पर वसूली का आरोप, वीडियो वायरल
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
उत्तर प्रदेश के रायबरेली स्थित जिला महिला अस्पताल से एक गंभीर मामला सामने आया है,जहां खून जांच के नाम पर मरीजों से अवैध वसूली का आरोप लगा है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो में दावा किया जा रहा है कि अस्पताल का एक लैब टेक्नीशियन गर्भवती महिलाओं से जांच के बदले पैसे ले रहा है।
वायरल वीडियो के मुताबिक, लैब टेक्नीशियन राजेश कुमार पर आरोप है कि वह प्रत्येक मरीज से 300-300 रुपये वसूल रहा है। यह भी कहा जा रहा है कि यह वसूली खुलेआम की जा रही थी, जिससे अस्पताल की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं।
मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। वहीं, जिला महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. निर्मला साहू की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं कि आखिर उनके कार्यकाल में इस तरह की गतिविधियां कैसे चल रही थीं।
स्थानीय लोगों और मरीजों के परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। यह भी कहा जा रहा है कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो आम जनता का सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं से भरोसा उठ सकता है।
फिलहाल, संबंधित अधिकारियों की ओर से मामले की जांच की बात कही जा रही है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस पूरे प्रकरण में क्या कदम उठाता है और जिम्मेदारों पर कब तक कार्रवाई होती है।

rexpress 