रायबरेली-ट्रेन से कटकर अधेड़ की हुई मौत, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
बछरावां रायबरेली। बीते गुरुवार की देर रात तकरीबन 9:00 बजे के आसपास थाना क्षेत्र के कस्बा अंतर्गत लखनऊ रायबरेली रेल खंड पर कमनी तालाब के पीछे संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन से कटकर एक अधेड़ की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने के साथ युवक के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको बताते चले कि मृतक अधेड़ रामसुमिरन पुत्र रामहरख उम्र लगभग 45 वर्ष निवासी सराय छत्रधारी थाना शिवगढ़ जनपद रायबरेली, की ट्रेन से कटकर मृत्यु होने की जानकारी स्थानीय लोगों के द्वारा बीते गुरुवार की रात तकरीबन 9:00 बजे के आसपास स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा उक्त मृतक अधेड़ की शिनाख्त करने के लिए उसकी जामा तलाशी ली गई। जब उसके पास से कुछ नहीं मिला, तो पुलिस के द्वारा उसके मोबाइल पर आए एक फोन काल से उसकी पहचान की गई और घटना की सूचना उसके परिजनों को भी दी गई है। वहीं पुलिस के द्वारा मृतक अधेड़ के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है व पुलिस हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में भी जुटी हुई है। इस बाबत थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया कि घटना की जानकारी प्राप्त हुई है, मृतक के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है। उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई है और आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।

rexpress 