रायबरेली-चोरों ने दिखाया एक और कारनामा घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो को किया पार

रायबरेली-चोरों ने दिखाया एक और कारनामा घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो को किया पार

-:विज्ञापन:-




पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर चोरों ने उक्त घटना को दिया अंजाम


चोरी पर अंकुश लगा पाने में नाकाम दिख रहे हैं थाना प्रभारी


क्षेत्र में लगातार बढ़ता जा रहा है चोरियों का ग्राफ, लोगों में दहशत का माहौल

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावां रायबरेली। क्षेत्र के अंदर चोरों का आतंक बहुत भयंकर रूप से व्याप्त हो गया है, जब से मौजूद थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल की नियुक्ति हुई है, चोरों ने भी शायद ठान लिया है कि कोई ऐसी रात नहीं जाएगी, जब वह अपना कारनामा न कर दिखाएं। इसी क्रम में बीती रात अज्ञात चोरो ने थाना क्षेत्र के अंतर्गत थुलेंडी गांव में एक वाहन चोरी की घटना को अंजाम दिया  है। जहां घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो गाड़ी को अज्ञात चोरों ने पार कर दिया। पीड़ित आशिफ खान ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। पीड़ित आशिफ खान के अनुसार रविवार देर रात लगभग 3:00 बजे के आसपास वह रायबरेली से वापस अपने घर लौटे थे। उन्होंने अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी घर के बाहर खड़ी की और उसके बाद वह सोने चले गए। सोमवार सुबह जब वह उठे तो उनकी स्कॉर्पियो गाड़ी मौके से गायब थी। वाहन न मिलने पर पीड़ित ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है तथा जल्द ही चोरों का पता लगाकर वाहन बरामद किया जाएगा। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोगों ने रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है। इस बाबत थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया कि आसपास लगे हुए सीसीटीवी कैमरों से घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही वाहन बरामद कर लिया जाएगा। लेकिन सवाल यह उठता है कि थाना क्षेत्र में लगातार घटित हो रही चोरी की घटनाओं पर कब तक स्थानीय पुलिस लगाम लगा पाएगी और क्षेत्रीय जनता को कब तक भय मुक्त वातावरण मिल पाएगा, यह एक यक्ष प्रश्न बना हुआ है?