धनतेरस पूजा सामग्री लिस्ट, चेक करें कहीं छूट न जाएं कोई सामान

धनतेरस का त्योहार हिंदू धर्म के लोगों के लिए बेहद खास होता है। इस दिन लोग सोने-चांदी के आभूषण और बर्तनों की खरीदारी करते हैं। इस बार ये पर्व 10 नवंबर को मनाया जा रहा है।
Dhanteras Puja Samagri List (धनतेरस पूजा सामग्री)
- चौकी
- स्वस्तिक या अल्पना बनाने के लिए अक्षत या आटा
- चौकी पर बिछाने के लिए लाल वस्त्र
- मिट्टी के बड़े दीपक
- सरसों का तेल
- 13 मिट्टी के दीपक और बाती
- कौड़ी
- माता लक्ष्मी, गणेशजी, भगवान कुबेर, धन्वंतरि और यमराज जी की तस्वीर
- पूजा की थाली
- सुपारी
- कुबेर यंत्र
- कलश
- मौली या कलावा
- अक्षत
- रोली या अबीर
- गुलाल
- सिक्का
- गुड़ या शक्कर
- चंदन
- कुमकुम और हल्दी
- चौकी को शुद्ध करने के लिए गंगाजल
- सीजनल फल
- मिष्ठान्न
- ताम्बूल (पान, लौंग, सुपारी, इलायची)
- क्षमतानुसार दक्षिणा
- लाल और पीले पुष्प
- पुष्प माला
- धुप-अगरबत्ती
- चढ़ावा के लिए खील-बताशा, धनिया के बीज, नए बर्तन, नई झाड़ू, धान-मूंग
- कपूर
धनतेरस के दिन क्या करें)
धनतेरस के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें। फिर इसके बाद साफ वस्त्र पहनकर शुद्ध जल से भगवान सूर्य को अर्घ्य दें। साथ ही इस दिन किसी जरूरतमंद को दान अवश्य करें। फिर धनतेरस के दिन में अपनी क्षमतानुसार कोई भी शुभ वस्तु जैसे सोना, चांदी, बर्तन, झाड़ू, धनिये के बीज खरीदें। फिर शाम में शुभ मुहूर्त में मां लक्ष्मी की पूजा करें।



