Raibareli- आयुष्मान भारत का कार्ड बनाने का कैंप लगाया गया।

Raibareli- आयुष्मान भारत का कार्ड बनाने का कैंप लगाया गया।
Raibareli- आयुष्मान भारत का कार्ड बनाने का कैंप लगाया गया।

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-रामजी राय 
मो.9451130505

सलोन-कोतवाली क्षेत्र के अली हसन के पुरवा गांव में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष कंचन साहू के प्रयास से स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान भारत कार्ड बनाने का कैंप लगाया गया जिसमें 175 लोगों को आयुष्मान भारत का नया कार्ड वितरित

 किया गया। केंद्र सरकार द्वारा गरीबों को 500000 तक का मुफ्त इलाज के लिए बनाए जा रहे आयुष्मान भारत कार्ड का एक शिविर सलोन क्षेत्र के अली हसन के पुरवा में लगाया गया जिसमें स्वास्थ्य विभाग की सीमा पटेल के नेतृत्व में 350 लोगों को आधार कार्ड से जोड़ कर उनका रजिस्ट्रेशन किया गया तथा 175 लोगों को आयुष्मान भारत का कार्ड वितरित किया गया। इस मौके पर मौजूद भाजपा मंडल उपाध्यक्ष ने कहा सरकार द्वारा गरीबों के हित के लिए चलाई जा रही योजना का लाभ जन-जन तक पहुंचे इसके लिए प्रयास करके जगह-जगह कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर सुल्ली साहू रोली तिवारी समेत अनेक लोग मौजूद रहे।