रायबरेली-साइकिल की थकान उतारी या जनता के भरोसे पर फेरा पानी?
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
डीएम सुनती रहीं जनता की फरियाद, कूलर की हवा में गहरी नींद सोते रहे डीपीआरओ
रायबरेली- ईंधन बचाने के संदेश के साथ 13 मई को सरकारी आवास से विकास भवन तक साइकिल चलाकर चर्चा में आए डीपीआरओ सौम्यशील सिंह का एक नया रूप सामने आया है। जब महराजगंज तहसील सभागार में आयोजित 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' के दौरान, जहां एक तरफ जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका जनता की समस्याएं सुन रही थीं, वहीं दूसरी तरफ डीपीआरओ साहब कुर्सी पर बैठकर कूलर की ठंडी हवा में गहरी नींद का आनंद लेते नजर आए। साइकिल चलाने की थकान ड्यूटी टाइम में मिटाने की यह तस्वीर अब सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रही है।

rexpress 