रायबरेली-मेड काटने के विवाद को लेकर दो पक्षों में चली लाठियां तीन घायल, 2 की हालत गंभीर
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
बछरावा रायबरेली। खेतों में मेड काटते से मना करने पर विपक्षी एक राय होकर लाठी डंडे से हमला कर दिया, जिसमें तीन लोग घायल हुए हैं तो वही दो की हालत गंभीर होने पर उन्हे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। रविवार की सुबह 8:00 बजे के आसपास का मामला बताया जा रहा है। जब मेड़ काटने के विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठी डंडों से हमला कर दिया गया, जिसमें तीन लोगों के घायल होने की जानकारी प्राप्त हुई। विदित हो कि थाना क्षेत्र के बख्तावर खेड़ा मजरे मलपुर गांव में पुरई एवं उनके पुत्रगण खेतों में पानी लगाने के दौरान मेड काट रहे थे, तभी पीड़ित परिवार से जब खेतों में लोग पहुंचे और मेड काटने का विरोध किया तो विपक्षी एक राय होकर करीब आधा दर्जन लोगों ने उक्त पीड़ित परिवार के ऊपर लाठी डंडों से हमला कर दिया, हमले में रामू पुत्र राम सागर एवं श्यामू पुत्र राम सागर व पिता राम सागर तीनों को घायल हो गए। तीनों को गंभीर घायल अवस्था में आसपास के लोगों की मदद से एंबुलेंस के द्वारा बछरावां सीएचसी पहुंचाया गया। जहां सभी का प्राथमिक उपचार किया गया। परंतु रामसागर एवं श्यामू की हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

rexpress 