रायबरेली-क्षेत्र में पशु तस्करों का काल बने हिंदू संगठनों के वीर! वैचारिक योद्धाओं और पुलिस का दिखा महा एक्शन
धर्मरक्षकों की मुस्तैदी से पशु तस्करी का बड़ा सिंडिकेट हुआ बेनकाब, 120 पड़वा-पड़िया बरामद
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
बछरावां रायबरेली। बजरंग दल की सूचना पर बीते मंगलवार देर रात पुलिस ने पशु तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए 120 पड़वा व पड़िया से भरे ट्रक को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि पशुओं को फतेहपुर से लखनऊ ले जाया जा रहा था। यह कार्यवाही बछरावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत बांदा-बहराइच राजमार्ग स्थित चुरुवा पश्चिम गांव बाईपास मोड़ पर की गई। विदित हो कि बजरंग दल की फतेहपुर, बछरावां और लखनऊ टीम लगातार पशु तस्करों की निगरानी कर रही थी। तभी फतेहपुर से निकले ट्रक का पीछा करते हुए टीम गुरुबक्शगंज तक पहुंची और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद चुरुवा पश्चिम गांव बाईपास पर पश्चिम गांव चौराहे के निकट पुलिस व बछरावां बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने घेराबंदी कर ट्रक को रोक लिया। पुलिस ने मौके से चार पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपितों ने अपनी पहचान शहंशाह, तौफीक, फैजान व राम आसरे के रूप में बताई है। जबकि एक काला नाम का आरोपित अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। घटना मंगलवार देर रात करीब 11:30 बजे की बताई जा रही है। ट्रक से बरामद सभी पशुओं को सुरक्षित बछरावां नगर पंचायत की कान्हा गौशाला भेज दिया गया है। बजरंग दल के जिला सहसंयोजक राजू रावत ने बताया कि उन्हें फतेहपुर टीम से सूचना मिली थी, कि पशु तस्कर बड़ी संख्या में पड़वा व पड़िया लेकर बछरावां क्षेत्र से गुजरने वाले हैं। सूचना मिलते ही विभिन्न टीमों ने सक्रिय होकर पुलिस के सहयोग से कार्यवाही कराई है। साथ ही साथ उन्होंने यह भी बताया कि आरोपितों के ट्रक द्वारा पीछा करते समय जान से मारने की नीयत से हमारे निजी वाहन को टक्कर मारने का भी प्रयास किया गया। परंतु गलीमत रही कि हम सब बाल बाल बच गये। इस बाबत थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया कि आरोपितों से पूछताछ चल रही है। पशु क्रूरता अधिनियम समेत संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।

rexpress 