रायबरेली: फर्नीचर की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
ऊंचाहार। रायबरेली जनपद के ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र में रविवार को फर्नीचर की दुकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से हड़कंप मच गया। बस स्टैंड के पास स्थित फर्नीचर की दुकान में अचानक आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दुकान में रखा फर्नीचर समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया।
आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि नहीं हुई है।
इस अग्निकांड में दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट होने की आशंका जताई जा रही है। गनीमत रही कि समय रहते दमकल टीम ने आग पर काबू पा लिया। फिलहाल आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

rexpress 