रायबरेली-वार्षिकोत्सव व परीक्षा फल वितरण कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न
रिपोर्ट-अंश प्रताप सिंह
कंपोजिट विद्यालय बरौन्डी का वार्षिकोत्सव, सम्मान समारोह व परीक्षाफल वितरण कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ! कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी खीरो रायबरेली मुकेश कुमार व विशिष्ट तिथि पूर्व जिला अध्यक्ष उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ व वर्तमान जिला संरक्षक दान बहादुर सिंह रहे!* *कार्यक्रम में अतिथि के रूप में जिला उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ व उपसभापति जिला कोऑपरेटिव सोसाइटी डॉ दुष्यंत कुमार सिंह व जिला उपाध्यक्ष संघर्ष समिति बृजेश पांडेय व ब्लॉक वरिष्ठ उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ मनीष तिवारी तथा उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई खीरों राम बहादुर रहे!*
*कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी मुकेश कुमार व विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन व पुष्पांजलि के साथ किया गया! कार्यक्रम में बच्चों ने स्कूल चलो अभियान नशा उन्मूलन सोशल मीडिया के घातक परिणाम व राष्ट्रभक्ति से ओत प्रोत अनेक प्रेरणादायक व मोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम गीत नृत्य और नाटक आदि की शानदार प्रस्तुति करके सब का मन मोह लिया! व उपस्थित अभिभावकों व अतिथियों को अपनी कुशलता से मंत्र मुग्ध कर दिया!*
*कार्यक्रम में कक्षा 8 के परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके प्रथम स्थान लाने वाले हिमांशु द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली सरिता व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले भीमसेन व दीपांशी व इसके साथ ही कक्षा कक्षा 7, 6 तथा समस्त प्राथमिक कक्षाओं में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को शील्ड, मेडल, सर्टिफिकेट और पुरस्कार देकर खंड शिक्षा अधिकारी व अतिथियों द्वारा क्रमशः सम्मानित किया गया!*
*कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी खीरों मुकेश कुमार ने बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा विद्यार्थियों को दी जा रही समस्त सुविधाओ के बारे में विस्तृत चर्चा की व वर्तमान समय में निपुण भारत मिशन, ऑपरेशन कायाकल्प, स्मार्ट कक्षा-कक्ष, के साथ ही बच्चों के दी जा रही अनेक सुविधाओं, ससमय कॉपी किताब वितरण वर्तमान में स्मार्ट टीवी युक्त कक्षा कक्षों की जानकारी दी तथा उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में विद्यालयों में अनेक प्रकार की शानदार सुविधाएं बच्चों के लिए प्रदान की जा रही हैं! अब पठन-पाठन भी बहुत ही अनुकूल हो चुका है!विद्यालय का परिवेश बहुत बेहतर हो चुका है,जहां योग्यतम शिक्षक बच्चों को पढ़ाने के लिए नियुक्त हैं, साथ ही मध्यान भोजन आदि की भी शानदार व्यवस्था बच्चों के लिए विद्यालय पर उपलब्ध रहती है! अतः अब अभिभावक अपने बच्चों को सरकारी विद्यालय में दाखिला दिलाए यह उनके लिए और अधिक बेहतर होगा साथ ही उन्होंने यह भी जानकारी दी की वर्तमान समय मे प्राइवेट संस्थानों में महंगी होती किताबें व कठिन होती शिक्षा के बारे में भी जिक्र करते हुए कहा कि जब आपको सरकारी विद्यालय मे सारी सुविधा निशुल्क उपलब्ध हैं व योग्यतम शिक्षक उपलब्ध हैं तो आप अपने सरकारी विद्यालय में अपने बच्चों का दाखिला करा कर उनके उज्जवल भविष्य बना सकते हैं!यहाँ शिक्षा व्यय साध्य भी नहीं है अतः सबके लिए अच्छी गुणवत्तापूर्ण व सुलभ शिक्षा की व्यवस्था करने वाले सरकारी विद्यालयों में सभी को अपने बच्चों का दाखिला कराना चाहिए!*
*कार्यक्रम में विद्यालय परिवार की ओर से खंड शिक्षा अधिकारी को गुलदस्ता,अंग वस्त्र व प्रतीक चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया गया! साथ ही ब्लॉक संसाधन केंद्र खीरों के लेखाकार प्रवेश दीक्षित को अंग वस्त्र व प्रतीक चिन्ह भेंट करके व समस्त ब्लॉक संसाधन केंद्र स्टाफ को माल्यार्पण करके अंग वस्त्र भेंट करके सम्मानित किया गया !*
*कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि जिला संरक्षक उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ दान बहादुर सिंह,जिला उपाध्यक्ष व सभापति जिला कोऑपरेटिव सोसाइटी डॉ दुष्यंत सिंह, जिला उपाध्यक्ष संघर्ष समिति बृजेश पांडेय, ब्लॉक संरक्षक प्राथमिक शिक्षक संघ, रवि शंकर,गोवर्धन प्रसाद,वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनीष तिवारी, उपाध्यक्ष राम बहादुर, ब्रह्म नारायण प्राथमिक विद्यालय बरभन खेड़ा, रमेश यादव प्राथमिक विद्यालय लालपुर, आशुतोष मिश्रा प्राथमिक विद्यालय हरिपुर मिर्दहा, योगेश वर्मा कंपोजिट विद्यालय खीरों,मनीष गौतम,बलभद्र खेड़ा राजेश सिंह छत्ता का पुरवा, सीमा देवी प्राथमिक विद्यालय सगुनी, रिंकू यादव, नेहा, हेमा सिंह,शिवानी देवी को माल्यार्पण करते हुए अंगवस्त्र भेंट करके सम्मानित किया गया!*
*सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले सभी बच्चों को मैथ किट,कॉपी, कलम देकर सम्मानित किया गया!*
*कार्यक्रम का कुशल संचालन विद्यालय के शिक्षक व तहसील प्रभारी उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ विश्वनाथ प्रसाद के द्वारा किया गया!*
*कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, श्याम शरण यादव,संजीव कुमार, बिश्वनाथ प्रसाद,संतोष मौर्य, सचिन कुमार, सुरभि सिंह, साबरमती,समस्त विद्यार्थी, अनेक पूर्व विद्यार्थी,अनेक विद्यालयों के शिक्षक,अभिभावक गण,ग्रामवासी व क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में मौजूद रहे!*

rexpress 