रायबरेली-विकास के नाम पर भ्रष्टाचार का खेल, बिना काम के भुगतान के आरोप रामपुर गहिरखेत गांव में प्रधान ने किया खेल

रायबरेली-विकास के नाम पर भ्रष्टाचार का खेल, बिना काम के भुगतान के आरोप रामपुर गहिरखेत गांव में प्रधान ने किया खेल

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824

रायबरेली जिले के डलमऊ ब्लॉक में भ्रष्टाचार का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां विकास कार्यों के नाम पर जमकर धन उगाही और दुरुपयोग किए जाने के आरोप लगे हैं। मामला डलमऊ ब्लॉक के अंतर्गत रामपुर गहिरखेत गांव का बताया जा रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार, ग्राम प्रधान द्वारा विकास कार्यों के नाम पर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है। आरोप है कि कई कार्य कागजों में पूरे दिखाए गए, जबकि धरातल पर उनका कोई अस्तित्व नहीं है। इतना ही नहीं, बिना कार्य कराए ही फर्मों को भुगतान किए जाने की भी बात सामने आ रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस पूरे मामले में बड़े स्तर पर गड़बड़ी हुई है और जिम्मेदार अधिकारी भी इस पर चुप्पी साधे हुए हैं। ग्रामीणों में इसको लेकर काफी आक्रोश है और उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर आरोप पर क्या कार्रवाई करता है और दोषियों पर कब तक शिकंजा कसता है।