रायबरेली-माता दयाल देवराज सिया सखी सेवा समिति एवं गेल इंडिया के सहयोग से आयोजित हुआ हेल्थ ऑपरेशन कैंप
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
बछरावां रायबरेली। क्षेत्र के अंतर्गत उत्कर्ष पब्लिक इंटर कॉलेज के प्रांगण में माता दयाल देवराज सिया सखी सेवा समिति एवं गेल इंडिया के सहयोग से हेल्थ ऑपरेशन कैंप "पोषण भी, पढ़ाई भी" का कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम में 1000 बच्चों एवं उनके माता-पिता व नाबालिक बच्चों के डॉक्टर जिनमे महिलाएं-पुरुष एवं विशेषज्ञ डॉक्टरों ने अपनी सेवाएं दी। कार्यक्रम में बच्चों के स्वास्थ्य जांच एवं गेल इंडिया के सहयोग से पोषण किट बाटी गई। इस मौके पर डॉक्टर प्रभात मिश्रा, डॉक्टर एलपी पांडे, वरिष्ठ बाल चिकित्सक डॉक्टर एसके द्विवेदी, बाल रोग विशेषज्ञ रचना वर्मा, बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर विनीत, डॉक्टर लोकेश शुक्ला उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संस्था की संस्थापक मीरा शुक्ला एवं संस्था के अध्यक्ष देवेश शुक्ला का अतुलनीय योगदान रहा। कार्यक्रम का कुसल संचालन उत्कर्ष पब्लिक इंटर कॉलेज के संस्थापक एवं प्रसिद्ध शिक्षाविद् कवि भगवान कुमार अवस्थी के द्वारा किया गया। इस मौके पर सैकड़ो की संख्या में अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।

rexpress 