रायबरेली-संसाधनों की बचत को लेकर पीएम व सीएम द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करना हमारी जिम्मेदारी: दिनेश प्रताप सिंह

रायबरेली-संसाधनों की बचत को लेकर पीएम व सीएम द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करना हमारी जिम्मेदारी: दिनेश प्रताप सिंह

-:विज्ञापन:-

 


रायबरेली। उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने सादगी, ईंधन बचत और सरकारी संसाधनों के संयमित उपयोग को लेकर बड़ा संदेश दिया है। रायबरेली प्रवास के दौरान उन्होंने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को पत्र जारी करते हुए कहा है कि थाने से थाने तक लगने वाली सुरक्षा गाड़ियां उनके साथ न भेजी जाएं। राज्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि उनके सरकारी एवं पार्टी कार्यक्रमों में केवल संबंधित विभाग के अधिकारी ही आवश्यकता अनुसार वाहन का उपयोग करेंगे। अन्य विभागों के अधिकारियों को अनावश्यक रूप से साथ चलने की जरूरत नहीं होगी। उन्होंने कार्यक्रमों को सीमित रखने और जहां संभव हो, सार्वजनिक परिवहन के अधिक उपयोग पर भी जोर दिया। अपने निर्देशों में राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि किसी भी प्रकार के उत्सवधर्मी कार्यक्रम आयोजित न किए जाएं, जिनसे अनावश्यक ईंधन और ऊर्जा की बर्बादी हो। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सादगी और संसाधनों की बचत को लेकर दिए गए संदेशों का पालन सुनिश्चित करने की बात कही।राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में राज्यमंत्री के इस फैसले की सराहना हो रही है। लोगों का कहना है कि वीआईपी संस्कृति से अलग हटकर लिया गया यह निर्णय जनप्रतिनिधियों के लिए एक सकारात्मक उदाहरण है। राज्यमंत्री की सादगीपूर्ण कार्यशैली और सरकारी धन के संरक्षण को लेकर उठाए गए कदम को जनता के बीच काफी सराहा जा रहा है।