रायबरेली-दो अलग-अलग गांवों में पांच बीघा गेहूं की फसल जलकर हुई राख

रायबरेली-दो अलग-अलग गांवों में पांच बीघा गेहूं की फसल जलकर हुई राख

-:विज्ञापन:-

 

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


चन्दापुर रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत दो अलग-अलग गांवों में लगी आग से पांच बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार हाई टेंशन लाइन से मऊ शर्की गांव निवासी अखिलेश सिंह व सर्वेश सिंह पुत्र बुद्धि सिंह की तीन बीघे फसल जलकर राख हो गई, तो थाना क्षेत्र के ज्योना ग्राम पंचायत निवासी तेज बहादुर यादव पुत्र अहोरवादीन यादव निवासी पुरे जालिम सिंह मजरे ज्योना की दो बीघा गेहूं की फसल हाई टेंशन लाइन से जलकर राख हो गई। किसानों ने बताया कि हम लोगों के पास यही रोजी-रोटी है और हाई टेंशन लाइन की भेंट हमारी गेहूँ की फसल चढ़ गई है। शासन प्रशासन व सरकार से हमारा निवेदन है कि हमारी मदद की जाए।