रायबरेली-किसानों के हक की आवाज बुलंद, राहुल लोधी ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

रायबरेली-किसानों के हक की आवाज बुलंद, राहुल लोधी ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824

रायबरेली। जनपद में हाल ही में हुई बेमौसम बारिश एवं ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को हुए भारी नुकसान के संबंध में जिलाधिकारी हर्षिता माथुर को हरचंदपुर विधानसभा के विधायक राहुल लोधी ने ज्ञापन लेते हुए बताया कि उनकी विधानसभा सहित पूरे जनपद में गेहूं, सरसों, चना एवं अन्य रबी फसलें व्यापक रूप से बर्बाद हो चुकी हैं, जिससे किसान भाई गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि तत्काल प्रभाव से राजस्व एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीम द्वारा प्रभावित क्षेत्रों का सर्वेक्षण कराया जाए तथा वास्तविक नुकसान का आंकलन कर किसानों को शीघ्र एवं उचित मुआवजा प्रदान किया जाए। साथ ही, जिन किसानों की फसल पूर्णतः नष्ट हो चुकी है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर अधिक से अधिक राहत उपलब्ध कराई जाए। किसानों की मेहनत और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए हम हर स्तर पर संघर्ष करते रहेंगे। इस संकट की घड़ी में किसानों के साथ खड़ा रहना हमारी प्राथमिकता है।