रायबरेली-नशे में झूमते प्रदूषण विभाग के अधिकारी का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप”
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली में प्रदूषण विभाग के एक अधिकारी का कथित तौर पर नशे की हालत में वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो में सहायक पर्यावरण अभियंता दीपक मेहर दफ्तर के अंदर झूमते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।
बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो प्रदूषण विभाग के कार्यालय का है। वीडियो में अधिकारी की हालत को लेकर लोगों द्वारा नशे में होने के आरोप लगाए जा रहे हैं। वहीं वीडियो के साथ ईंट भट्ठा संचालकों से कथित वसूली के आरोप भी चर्चा में हैं। हालांकि इन आरोपों की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया यूजर्स ने मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग उठाई है। लोगों का कहना है कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो यह विभाग की छवि को धूमिल करने वाला मामला है।
फिलहाल प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड या संबंधित अधिकारियों की ओर से मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। वहीं वायरल वीडियो की सत्यता की जांच किए जाने की चर्चा भी सामने आ रही है।

rexpress 