रायबरेली-कड़े मुकाबले के बाद संतोष कुमार यादव बने बार एसोसिएशन के महामंत्री
डलमऊ रायबरेली- डलमऊ तहसील बार एसोसिएशन में अधिवक्ता संघ का चुनाव संपन्न हुआ जिसमें कुल सात पर्दों पर चुनाव होना था लेकिन में से महामंत्री पद को छोड़ दिया जाए तो सभी पदों के प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गए क्योंकि उनके सामने कोई सदस्य खड़ा ही नहीं हुआ। अध्यक्ष पद हेतु पहले दो पर्चे सिद्धनाथ यादव और पूर्व अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह यादव के द्वारा भरे गए लेकिन चुनाव से ठीक 1 दिन पहले पूर्व अध्यक्ष अमरेंद्र बहादुर सिंह यादव के द्वारा अपना पर्चा वापस ले लिया गया जिस कारण अध्यक्ष पद पर सिद्धनाथ यादव निर्विरोध निर्वाचित हो गए शेष अन्य पदों पर कोई प्रत्याशी खड़ा ही नहीं हुआ। महामंत्री पद पर दो पर्चे भरे गए जिनमें से प्रथम पर्चा संतोष कुमार यादव के द्वारा और दूसरा पर्चा पूर्व मंत्री मनोज कुमार सिंह के द्वारा भरा गया जिस पर चुनाव संपन्न हुआ । संतोष कुमार यादव के द्वारा महामंत्री पद के दूसरे प्रत्याशी और पूर्व महामंत्री मनोज कुमार सिंह को भारी मतों से पराजित कर एक पक्षी जीत दर्ज की गई पहले तो यह मुकाबला बहुत ही कांटे का लग रहा था लेकिन जैसे-जैसे सुबह से मतदान शुरू हुआ धीरे-धीरे मुकाबला एक पक्षी होता दिखाई पड़ने लगा और अंत में संतोष कुमार यादव महामंत्री के पद पर पूर्व प्रत्याशी मनोज कुमार सिंह को भारी मतों से पराजित करके विजई घोषित हुए यह चुनाव एल्डर कमेटी के अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह एवं एवं कमेटी के अन्य सदस्य रामकुमार द्विवेदी अशोक कुमार सिंह ,प्रदीप कुमार तिवारी, एवं शीतल प्रसाद यादव तथा सुरेश बहादुर सिंह एडवोकेट एवं दिलीप कुमार पटेल की निगरानी में संपन्न हुआ।इस चुनाव के अवसर पर डलमऊ तहसील के अधिवक्ता शैलेश कुमार मिश्रा , महेंद्र कुमार यादव, वीरेंद्र कुमार यादव, देवेंद्र दीक्षित नरेंद्र नाथ,राधा कृष्ण चौधरी ,प्रदीप कुमार तिवारी ,वीरेंद्र कुमार यादव लाल बहादुर सिंह चौहान ,रमेश कुमार सिंह,विजय कुमार ,विक्रम यादव,राजीव कुमार श्रीवास्तव , जेबा अंसारी, अशोक कुमार सिंह,रजत त्रिपाठी, शिवशंकर श्रीवास्तव , शुभम राजपूत,सुरेश सिंह, लवकेश सिंह, बऊवा मिश्रा उर्फ़ महाराज आदि भारी संख्या में सम्मानित अधिवक्ता व उनके जूनियर उपस्थित है ।

rexpress 