ऊंचाहार:दहेज और बेटी पैदा होने पर प्रताड़ना, पीड़िता ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार,,,,

ऊंचाहार:दहेज और बेटी पैदा होने पर प्रताड़ना, पीड़िता ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार,,,,

-:विज्ञापन:-

 


  रिपोर्ट-सागर तिवारी


​ऊंचाहार, रायबरेली। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा का एक गंभीर मामला प्रकाश में आया है। ग्राम सराय हर्दो की निवासी मीनू पाल ने अपने ससुराल पक्ष के विरुद्ध मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी है।
प्रार्थिनी मीनू पाल के अनुसार, उसकी शादी लगभग एक वर्ष पूर्व सराय बुजुर्ग के पुरवा निवासी विनोद पाल के साथ हुई थी। पीड़िता का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग—जिनमें सास बाबूवती, पति विनोद पाल, जेठानी मंजू व सीमा, और जेठ राजेंद्र पाल शामिल हैं—अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे।
पीड़िता ने तहरीर में बताया कि मार्च माह में उसने एक बेटी को जन्म दिया, जिसके बाद ससुराल वालों का व्यवहार और भी हिंसक हो गया। आरोप है कि 'लड़की पैदा होने' के ताने देते हुए उसे चप्पलों और डंडों से पीटा गया। पीड़िता के अनुसार, उसकी जेठानी उसे जान से मारने की धमकी देती है और पति भी परिवार का पक्ष लेकर उसके साथ मारपीट करता है।
पीड़िता ने कोतवाली प्रभारी को पत्र लिखकर आपबीती सुनाई है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।