रायबरेली-अपराधों पर लगाम नहीं,पत्रकार को ही उसका कार्य सिखाने लगे दरोगा राम प्रताप यादव

रायबरेली-अपराधों पर लगाम नहीं,पत्रकार को ही उसका कार्य सिखाने लगे दरोगा राम प्रताप यादव

-:विज्ञापन:-

 

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824

रायबरेली: जिले में तैनात दरोगा राम प्रताप यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक पत्रकार के साथ अभद्र व्यवहार करते नजर आ रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, पत्रकार मारपीट और फायरिंग की घटना की कवरेज करने मौके पर पहुंचा था। इसी दौरान मिलएरिया थाने में तैनात दरोगा राम प्रताप यादव मौके पर पहुंचे और पत्रकार से उलझ गए।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दरोगा पत्रकार को ही उसका काम समझाने लगते हैं और पत्रकारिता को “फर्जी काम” बताते हैं। जब पत्रकार वीडियो बनाने लगा तो दरोगा और भड़क गए और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए उसे रोकने की कोशिश की।
घटना के बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि, इस मामले में अब तक उच्च अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
स्थानीय लोगों और पत्रकारों में इस घटना को लेकर नाराजगी देखी जा रही है और कार्रवाई की मांग की जा रही है।